जो बाइडेन की 'टीम इंडिया', 20 भारतीय मूल के लोगों को मिली कैबिनेट में जगह
अमेरिका
बुधवार को जो बाइडेन ने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली। उन्हें अमेरिका सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने उन्हें राष्ट्रपति पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। बाइडेन के शपथ लेने के तुरंत बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी और लिखा हम दोनों मिलकर काम करेंगे। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
डोनाल्ड ट्रंप के समय में भारत और अमेरिका के बहुत ही मधुर संबंध थे और अब पूरी दुनिया की निगाह इस पर है कि अमेरिका के नए राष्ट्रपति का रवैय्या भारत की तरफ कैसा रहेगा। अभी से तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं लेकिन यहां हम आपको एक खास बात बताते हैं कि बाइडेन कैबिनेट में भारतीय मूल के 20 अमेरिकियों को जगह मिली है, जो अपने आप में ही बेहद अनोखी बात है।

पाठको की राय